ताजा खबर

जेठाना में जागरूकता रैली में “स्वच्छ भारत, हरित भारत” के लगाए नारे

Photo Source : ???????? ???? ??????? ???????

Posted On:Sunday, April 19, 2026

जेठाना में जागरूकता रैली में “स्वच्छ भारत, हरित भारत” के लगाए नारे

अजमेर ,मांगलियावास...राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा संचालित “लाड़ो ” परियोजना के अंतर्गत मांगलियावास , पाबुथान, जेठाना, लामाना सहित अन्य 2 ग्रामीण क्षेत्रों में “स्वच्छ भारत, हरित भारत अभियान” के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की पाठशाला की बालिकाओं व् ग्रामीणों द्वारा गांव के सार्वजनिक स्थानों जैसे सड़क, विद्यालय परिसर और आंगनबाड़ी केंद्रों की सफाई की गई। एकत्रित कचरे को उचित स्थान पर डालते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही बालिकाओं और संस्था के सदस्यों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान “स्वच्छ भारत, हरित भारत” के नारे लगाए गए और ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर प्रेरणादायक भाषण भी प्रस्तुत किए गए, जिससे लोगों को स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरणा मिली। साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाकर ग्रामीणों से स्वच्छ गांव बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया, जिसमें गंदगी के दुष्परिणाम और स्वच्छता के महत्व को प्रभावी तरीके से दर्शाया गया। इसके अलावा “मेरी स्वच्छता, मेरी पहचान” थीम पर सेल्फी अभियान भी चलाया गया

कार्यक्रम के अंत में समस्त ग्राम के सरपंच और प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर गांव में नियमित सफाई व्यवस्था और बेहतर कचरा प्रबंधन की मांग रखी गई।

प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर तोताराम उदयवाल और सेंटर इंचार्ज विनीता ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि गांव को स्वच्छ और हरित बनाया जा सके।


अजमेर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ajmervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.