ताजा खबर

जेठाना मे मनायेगे नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा का जन्मोत्सव,

Photo Source : Yogesh

Posted On:Sunday, July 19, 2026

जेठाना मे मनायेगे नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा का जन्मोत्सव,

गौसेवा, केक कटिंग व कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ होंगे कार्यक्रम

पीसांगन व जेठाना में आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

मांगलियावास- नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा के जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार 19 जुलाई को पीसांगन और जेठाना में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा मंडल पीसांगन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार विधायक लांबा दोपहर करीब 2:15 बजे पीसांगन पहुंचेंगे।
इसके बाद दोपहर 2:30 बजे श्री गोपाल गौशाला, पुरानी गोविंदगढ़ रोड, पीसांगन में उनकी उपस्थिति में जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां गौशाला में गायों को हरा चारा, गुड़ एवं लापसी खिलाकर गौसेवा की जाएगी।
दोपहर 3:00 बजे जेठाना स्थित छाजेड़ (शुभम) रिसोर्ट में केक काटकर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके पश्चात विशाल कार्यकर्ता मिलन एवं भोजन कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।
जेठाना सहकारी समिति अध्यक्ष नरेंद्र गंगवाल ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व प्रधान दिलीप पचार भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, प्रधान, उपप्रधान, पूर्व प्रधान, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष तथा नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा 6 मंडल के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।


अजमेर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ajmervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.