विधायक रामस्वरूप लांबा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
जेठाना में भव्य समारोह, गौशाला में पूजा कर शुरू की दिन की शुरुआत
मांगलियावास.. नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रामस्वरूप लांबा का जन्मदिन सोमवार को पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह जेठाना गांव में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों समर्थक और आमजन उमड़े। कार्यक्रम से पहले विधायक लांबा पीसांगन गौशाला पहुंचे। वहां उन्होंने विधि-विधान से गौमाता का पूजन किया और अपने हाथों से गायों को हरा चारा खिलाया।
विधायक लांबा का काफिला जहां-जहां से गुजरा, वहां कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और 'रामस्वरूप लांबा जिंदाबाद' के नारों के साथ स्वागत किया। पूरे मार्ग में समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। जेठाना मे आयोजित समारोह में जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत, मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत, भाजपा नेता कैलाश लांबा, पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया, पूर्व जिला प्रमुख एवं भाजपा नेत्री सरिता गैना, केसरपुरा सरपंच शक्ति सिंह रावत, जिला परिषद सदस्य दिलीप पचार, जेठाना सहकारी समिति अध्यक्ष नरेंद्र गंगवाल सहित क्षेत्र के सरपंच और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने विधायक को साफा पहनाकर और माला पहनाकर दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम का संचालन रामस्वरूप पचार ने किया।
'विकास से चुकाऊंगा कार्यकर्ताओं का कर्ज'
मंच से विधायक लांबा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि "यह कार्यकर्ताओं का कर्ज है, जिसे मैं विकास करके चुकाऊंगा।" उन्होंने कहा कि नसीराबाद की जनता उनके पिता स्वर्गीय प्रोफेसर सांवरलाल जाट के विचारों पर चलती है। कार्यकर्ताओं का स्नेह उन्हें क्षेत्र की सेवा की शक्ति देता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगे।
मांगलियावास... समारोह को संबोधित करते नसीराबादविधायक रामस्वरूप लांबा, पूर्व जिला प्रमुख पूखराज पहाड़िया व जिला अध्यक्ष जीतमल, मंच पर उपस्थित अतिथि, बैठे ग्रामीण