ताजा खबर

कृष्णा केशव स्कूल का राजस्थान में आठवां स्थान, सर्वश्रेष्ठ बोर्ड परीक्षा परिणाम

Photo Source : Krishna Keshav School ranks eighth in Rajasthan, best board exam results

Posted On:Wednesday, April 1, 2026

कृष्णा केशव स्कूल का राजस्थान में आठवां स्थान, सर्वश्रेष्ठ बोर्ड परीक्षा परिणाम


मांगलियावास.पीसांगन.. पीसांगन के मांगलियावास रोड स्थित कृष्णा केशव कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीसांगन के छात्र गोपेश इनानी पुत्र चंद्र प्रकाश ईनाणी ब्रीक्चियावास ने कक्षा 12 में 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राजस्थान में आठवां स्थान तथा अजमेर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय कृष्णा केशव के समस्त स्टाफ तथा अपने माता पिता को दिया। गोपेश ने बताया कि वह स्कूल समय के बाद भी नियमित 7 से 8 घंटे पढ़ाई करता था। गोपेश के पिता गांव में ही किराना व्यापारी हैं।
स्कूल के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पूर्व में भी गोपेश इनानी ने 2024 में कक्षा 10 में 98.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अजमेर जिले में टॉप किया था। कक्षा 12 में सभी संकाय में विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम कस्बे में सर्वश्रेष्ठ रहा। इसी प्रकार अक्षिता वैष्णव पीसांगन ने 94.00 प्रतिशत, पल्लवी रावत 93.60 प्रतिशत, उर्मिला चौधरी 93.60 प्रतिशत, तमन्ना गेणा 93.20 प्रतिशत, तनवी गुरावा पीसांगन ने 92.40 प्रतिशत, पुनीत सांखला 92.20 प्रतिशत, हिमांशु सिंह शेखावत 91.80 प्रतिशत, यशस्वी सैनी 91.40 प्रतिशत, प्रियांशु जाखड़ 91.00 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अजमेर जिले का सर्वश्रेष्ठ बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा। अंत में सभी बच्चों और स्टाफ सदस्यों को शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की।


अजमेर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ajmervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.