ताजा खबर

नाबालिक के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार...

Photo Source : ?????

Posted On:Saturday, July 4, 2026

पीसागंन. मांगलियावास..पीसांगन पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी श्रवण उर्फ सुनील को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पाली जिले से पकड़ा गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला के निर्देश पर की गई।

परिवादी ने 19 जून 2026 को पीसांगन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 जून 2026 की रात उसकी नाबालिग बेटी घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन बेटी का पता नहीं चला। परिवादी ने आशंका जताई थी कि कोई लड़का उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है।

इस संबंध में पीसांगन पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला (आईपीएस) ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर व मुख्यालय अजमेर लालचंद कायल और कार्यवाहक पुलिस उप अधीक्षक वृत्त दक्षिण नगर अजमेर शमशेर खां के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम का नेतृत्व थानाधिकारी सरोज चौधरी ने किया।

गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई। आसूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी श्रवण उर्फ सुनील पुत्र नारायण, जाति मेघवाल, उम्र 21 साल, निवासी धीनावास, पुलिस थाना सोजत सिटी, जिला पाली को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाधिकारी सरोज चौधरी के साथ ASI फूलसिंह और गणेश,हेड कांस्टेबल अरुण, कांस्टेबल सुखराम सेवदा, भोमाराम, प्रधान और जोराराम शामिल थे।


अजमेर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ajmervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.