ताजा खबर
पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश ने मचाई तबाही, सेना के 3 जवानों की मौत, 6 हुए लापता   ||    Aaj Ki Taaza Khabar : ‘सार्वजनिक जगह पर नहीं दी जाएगी कुर्बानी’, बकरीद को लेकर संभल के डीएम का बयान   ||    LIVE Covid-19 Cases In India: देश में कोरोना केस की संख्या 4026 हुई, इतने नए मामले, ठीक होने वाले मर...   ||    Weather LIVE 3 June 2025: यूपी के कई जिलों में हो सकती है बारिश, पूर्वात्तर में बाढ़ बनीं आफत   ||    Amarnath Yatra के दौरान नजरअंदाज न करें ये बातें, पढ़ें खाने, पहनने और हेल्थ से जुड़ी गाइडलाइन   ||    15 करोड़ लोगों ने पहली बार हवाई सफर किया, PM मोदी ने बताई भारत की ऊंची उड़ान की तीन वजहें   ||    Explainer: चीन की एक ‘चुंबक’ ने कैसे दी ऑटो इंडस्ट्री को टेंशन, क्या होती है रेयर अर्थ मैग्नेट? मारु...   ||    क्या भारत-यूएस के बीच सैन्य डील पर बनी सहमति? डोनाल्ड ट्रंप के कॉमर्स मिनिस्टर ने दिया ये जवाब   ||    ‘मैं इंडिया का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं’, US सीनेटर स्टीव डेन्स ने बताया भारत क्यों है खास?   ||    कौन हैं उषा वेंस? अमेरिका में इस बड़े मंच से सुनाए पीएम मोदी के किस्से, इंडिया से है ये खास कनेक्शन   ||    रूस में ब्लैकआउट, इस्तांबुल में शांति बैठक के बाद यूक्रेन ने किए ड्रोन अटैक   ||    क्यों चर्चाओं में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की इकलौती बेटी? फर्जी नाम से कर रही थी पढ़ाई   ||    Fact Check: क्या वंदे भारत ट्रेन पर भगवान राम की तस्वीर के साथ लिखा गया 'श्री राम'? यहां जानें पूरा ...   ||    इतिहास में 3 जून – एक महत्वपूर्ण दिन की झलक   ||    Budh Gochar: चौथा बड़ा मंगल पर बुध ने किया मंगल के नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगी बड़ी सफलत...   ||    3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, 31 वर्षीय खिलाड़ी को बनाया कप्तान   ||    IPL 2025 के बीच हो गया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, इन खिलाड़ियों की लगी लॉटरी   ||    4 बल्लेबाज, 4 अर्धशतक, यशस्वी ये लेकर नीतीश रेड्डी तक ने इंग्लैंड के छुड़ाए ‘छक्के’   ||    PAN Card Holders Alert: कहीं आपका पैन कार्ड Inactive तो नहीं? लग सकता है भारी जुर्माना, ऐसे करें चेक   ||    Delhi Metro Ticket पर 50% तक छूट, 60 का टिकट सिर्फ 30 रुपये में; जानें ऐप और प्रोसेस   ||    +++ 

कंगाल पाकिस्तान ने ड्रैगन के सामने फिर फैलाए हाथ, भारत से तनातनी के बीच क्या लोन ट्रैप में फंसेगा पड़ोसी मुल्क?

Photo Source :

Posted On:Monday, April 28, 2025

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत के सख्त तेवरों से पाकिस्तान में खौफ का माहौल है। पाकिस्तान को आशंका है कि भारत उसके खिलाफ कोई बड़ा एक्शन ले सकता है। इसी डर के चलते पाकिस्तान के नेता बार-बार परमाणु युद्ध की गीदड़भभकी दे रहे हैं। सीमा पर भी दोनों देशों के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।

लेकिन इन सबके बीच पाकिस्तान के सामने एक और बड़ी समस्या खड़ी हो गई है — उसकी डांवाडोल होती आर्थिक स्थिति। भारत के दबाव और आंतरिक संकट के चलते पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था रसातल में जा रही है। इसी कारण पाकिस्तान अब अपने मित्र देशों से कर्ज मांगने के लिए मजबूर हो गया है।

पाकिस्तान ने चीन से मांगा 10 अरब युआन का कर्ज

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने अपने सबसे खास दोस्त चीन से 10 अरब युआन (करीब 11,724 करोड़ रुपये) का कर्ज देने की गुहार लगाई है। पाकिस्तान की इस हालत ने उसकी अंतरराष्ट्रीय साख पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने खुद इस बात की पुष्टि की है। वाशिंगटन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक (WB) की बैठकों के दौरान रॉयटर्स को दिए एक इंटरव्यू में औरंगजेब ने बताया कि पाकिस्तान ने चीन से मौजूदा स्वैप लाइन को 10 अरब युआन तक बढ़ाने की अपील की है। इसके अलावा पाकिस्तान को उम्मीद है कि इस साल के अंत तक वह ‘पांडा बॉन्ड’ भी लॉन्च कर देगा, जिससे उसे अतिरिक्त वित्तीय सहायता मिल सके।

क्या होती है स्वैप लाइन?

स्वैप लाइन दो देशों के केंद्रीय बैंकों के बीच किया गया एक विशेष समझौता होता है, जिसके तहत वे एक-दूसरे की मुद्रा का आदान-प्रदान कर सकते हैं। इसका उद्देश्य विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करना और नकदी संकट के समय आर्थिक स्थिरता बनाए रखना होता है।

पाकिस्तान के पास पहले से ही चीन के साथ 30 अरब युआन की स्वैप लाइन है। अब पाकिस्तान इस सीमा को और बढ़ाने की मांग कर रहा है ताकि अपनी बिगड़ती वित्तीय हालत को कुछ समय के लिए संभाला जा सके। लेकिन जानकारों का कहना है कि बार-बार कर्ज मांगने से पाकिस्तान की दीर्घकालिक आर्थिक स्थिति पर गंभीर नकारात्मक असर पड़ेगा।

कर्ज के दलदल में फंसा पाकिस्तान

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने चीन से कर्ज की मांग की हो। इससे पहले भी चीन ने पाकिस्तान को 10 अरब युआन का कर्ज दिया था। पाकिस्तान पर पहले से ही चीन का लगभग 30 अरब युआन यानी करीब 35,172 करोड़ रुपये का भारी कर्ज बकाया है। इसके अलावा पाकिस्तान पर IMF, सऊदी अरब, और अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों का भी बड़ा कर्ज है।

मौजूदा समय में पाकिस्तान गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। देश में महंगाई चरम पर है, विदेशी मुद्रा भंडार बेहद कम हो गया है और औद्योगिक उत्पादन में भी भारी गिरावट आई है। कर्ज चुकाने के लिए पाकिस्तान बार-बार नए कर्ज ले रहा है, जिससे वह धीरे-धीरे आर्थिक रूप से और ज्यादा कमजोर होता जा रहा है।

आतंकवाद छोड़ने का नाम नहीं ले रहा पाकिस्तान

आर्थिक बर्बादी के बावजूद पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देने से बाज नहीं आ रहा है। भारत ने कई बार विश्व मंच पर इस बात को उजागर किया है कि पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों को पनाह देता है और उन्हें बढ़ावा देता है। पहलगाम आतंकी हमला इसका ताजा उदाहरण है।

भारत के सख्त कदमों के बाद पाकिस्तान को न केवल कूटनीतिक मोर्चे पर झटका लगा है, बल्कि उसकी आंतरिक कमजोरी भी खुलकर सामने आ गई है। आने वाले समय में पाकिस्तान के सामने आर्थिक संकट और गहराने के पूरे आसार हैं। अगर पाकिस्तान आतंकवाद को छोड़कर आर्थिक विकास पर ध्यान नहीं देता, तो उसकी स्थिति और बदतर हो सकती है।

अजमेर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ajmervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.