ताजा खबर
ड्रोन से हमला या टेस्ट? रात के अंधेरे में पाकिस्तान ने रची गहरी साजिश, भारतीय सेना ने दिया करारा तमा...   ||    ‘आतंकियों की बची-खुची जमीन मिट्टी में मिलाने का समय आया’; BJP ने जारी किया वीडियो   ||    ‘समर्पित अधिकारी को हमने खो दिया’, ADC की मौत पर CM अब्दुल्ला ने किया ट्वीट   ||    India-Pakistan Tension: जम्मू-कश्मीर पुलिस की नागरिकों से जरूरी अपील, ये काम न करें   ||    PIB Fact-Checks : गुरुद्वारे पर हमले और पावर ग्रिड साइबर अटैक के वीडियो फर्जी   ||    भारत के ये 32 एयरपोर्ट बंद, 15 मई तक कोई फ्लाइट नहीं   ||    ‘कंगाल’ पाकिस्तान को 100 करोड़ का लोन मिला, भारत ने किया था विरोध   ||    पाकिस्तान ने लॉन्च किया ‘बुनयान अल मरसूस’ ऑपरेशन, जानें इसका क्या मतलब?   ||    ‘क्या Finish करोगे? लिखना तो सीख लो’; असीम मुनीर की गीदड़भभकी पर BJP मंत्री का करारा जवाब   ||    क्या हैं तुर्की में बने Assisguard songar और ये कितने खतरनाक? जिनसे भारत पर हमला कर रहा पाकिस्तान   ||    पाकिस्तान के पास कुल कितने एयरबेस, 4 तबाह; भारत के हमले से कितना नुकसान?   ||    India-Pakistan Tension: पाकिस्तान पर दोहरा अटैक, बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ तेज कि...   ||    Fact Check: भारतीय महिला पायलट शिवानी सिंह को पकड़े जाने की फैलाई जा रही झूठी खबर, अफवाहों पर ना दें...   ||    Guru Gochar: गुरु का मिथुन राशि में होगा गोचर, 14 मई से इन राशियों के वैवाहिक और प्रेम जीवन में आएगा...   ||    10 मई का इतिहास: जानिए इस तारीख से जुड़ी प्रमुख घटनाएं, जन्म और पुण्यतिथि   ||    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच धड़ाम गिरे सोने के दाम, जानें शहरों में क्या है आज का ताजा रेट?   ||    Gold Rate Today: भारत-पाक तनाव के बीच क्या हैं सोने के दाम? जानें बॉर्डर राज्यों के रेट   ||    Bank Holidays: यहां लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें बैंकों की छुट्टी की पूरी लिस्ट   ||    रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास का असर, खत्म होने वाला है अनोखी कप्तानी का सिलसिला   ||    IPL 2025: जल्द शुरू होगा आईपीएल, इन 4 शहरों में खेले जा सकते हैं मैच   ||    +++ 

हाईकोर्ट ने कहा, मां-बाप की जगह कोई नहीं ले सकता, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 4, 2023

मुंबई, 4 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली हाईकोर्ट ने एक मामले में पिता को बेटे से मिलने की अनुमति देते हुए कमेंट किया, कि पहली पत्नी की मौत के बाद शख्स अगर दूसरी शादी करता है तो भी उसे पहली पत्नी से हुए बच्चे से अलग नहीं किया जा सकता। यहां तक की मां बाप आर्थिक संकट से भी जूझ रहे हों, उस स्थिति में भी बच्चे के पेरेंट्स की जगह कोई नहीं ले सकता। मामले पर जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस नीना बंसल शर्मा की बेंच ने सुनवाई की। बेंच ने कहा कि पिता के खिलाफ एक क्रिमिनल केस के अलावा ऐसा कुछ नहीं है, जो उसे बच्चे की कस्टडी के लिए अयोग्य बनाए। याचिका में तर्क दिया गया है कि शख्स ने दूसरी शादी कर ली है, जिससे उसे एक बच्चा है। इसीलिए उसे पहली पत्नी से हुए बच्चे की कस्टडी नहीं दी जा सकती।

बेंच ने आगे कहा कि हमने चैंबर में बच्चे (जो अब करीब 15 साल का है) से बात की तो उसने यह बात स्वीकार की कि उसे अपने पिता की याद आती है। बच्चा डेढ़ साल की उम्र से नाना-नानी के साथ रहा है, इसीलिए उसके मन में नाना-नानी के लिए ज्यादा लगाव है। इस सब के बावजूद कोई भी बच्चे के मां-बाप की जगह नहीं ले सकता। यहां तक की मां-बाप आर्थिक संकट से भी जूझ रहे हैं, उस स्थिति में भी बच्चे की कस्टडी किसी और को नहीं दी जा सकती। इसके साथ ही कोर्ट ने बच्चे के नाना-नानी की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि फैमिली कोर्ट ने पिता को बच्चे की कस्टडी नहीं दी। पिता एक साल तक अपने बच्चे से मुलाकात कर सकेगा। इसके बाद पिता बच्चे से मिलने या उसकी कस्टडी मांगने के लिए कोर्ट में अपील कर सकता है।

आपको बता दे, मामला साल 2010 का है, बच्चे की मां की मौत हो गई थी। महिला के परिजन ने दामाद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। 2 साल जेल में बिताने के बाद 2012 में कोर्ट ने उसे बरी कर दिया था। इस फैसले को ससुराल के लोगों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है, अपील अभी लंबित है। मां की मौत के समय दोनों का डेढ़ साल का एक बच्चा था। जो पिता के जेल जाने के बाद से अपने नाना-नानी के साथ रह रहा था। अब नाना-नानी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर बच्चे की स्थायी कस्टडी मांगी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।

अजमेर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ajmervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.