ताजा खबर
नो एंट्री के 20 साल पुरे हुए, लारा दत्ता ने लिखा एक पोस्ट   ||    सोशल मीडिया पर घर की फोटो लीक हुई, आलिया भट्ट का गुस्सा फूटा   ||    मोहनलाल की फिल्म हृदयपूर्वम का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    प्रकाश राज का बड़ा खुलासा – “मेरे पास डिग्री नहीं है, और मुझे कोई शर्म नहीं”   ||    Vaishno Devi Landslide LIVE: जम्मू-कश्मीर में 3500 लोगों का रेस्क्यू, NDRF और सेना बचाव कार्य में जु...   ||    लड़की के मुंह में बम डालकर रिमोट से धमाका, मैसूर से सामने आई सिरफिरे आशिक की दिल दहला देने वाली कहान...   ||    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं   ||    वैष्णो देवी मंदिर के पास हुए लैंडस्लाइड में अब तक 31 की मौत, हाईवे बंद, ट्रेनें रद्द   ||    खतरनाक इमारत में फंसे थे CRPF के 22 जवान, INDIAN आर्मी ने चलाया रिस्की ऑपरेशन, ढह गई इमारत   ||    ईरान को ऑस्ट्रेलिया का झटका, राजनयिक संबंध तोड़े और ईरानी राजदूत को किया निष्कासित   ||    18 साल, 50 औरतें, 50 पति… 1911 में गांव को कब्रिस्तान बनाने वाली महिलाओं की खौफनाक कहानी   ||    भयंकर चक्रवाती तूफान की फिर दस्तक, क्या है टाइफून Kajiki? जिसने चीन-वियतनाम में मचाई तबाही   ||    PM मोदी ने ट्रंप की कॉल का नहीं दिया जवाब, इस अखबार ने किया बड़ा दावा   ||    ‘इतना टैरिफ लगा दूंगा सिर घूम जाएगा’, ट्रंप ने PM मोदी से बातचीत को लेकर किया बड़ा दावा   ||    ट्रंप को भारत ने दिया झटका, 25 देशों ने अमेरिका को डाक पार्सल भेजने पर लगाई रोक   ||    Fact Check: क्या वर्ल्ड लीडर्स से ट्रंप ने कराया इंतजार? जानें क्या है वायरल तस्वीर का सच   ||    27 अगस्त का इतिहास: भारत और विश्व की प्रमुख घटनाएं   ||    Aaj ka Panchang: आज गणेश चतुर्थी पर मंडराया भद्रा का साया, शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 27 अगस्त क...   ||    Asia Cup 2025: हारिस राउफ ने कर दिया जीत का दावा, टीम इंडिया को दे डाली चेतावनी! देखें VIDEO   ||    Gold Rate Today: ट्रंप के टैरिफ का सोने की कीमत पर भी असर, दिल्ली-मुंबई समेत किन शहरों में कितना बदल...   ||    +++ 

राहुल गांधी के खिलाफ असम में गैर जमानती FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, January 19, 2025

मुंबई, 19 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ गुवाहाटी के पान बाजार पुलिस स्टेशन में शनिवार को FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि राहुल ने भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले बयान दिए। BNS की धारा 152 के तहत दर्ज FIR गैर जमानती है। यानी अगर राहुल की गिरफ्तारी होती है तो उन्हें जमानत के लिए सीधे कोर्ट जाना पड़ेगा। FIR गुवाहाटी हाईकोर्ट के वकील मोनजीत चेतिया ने दर्ज कराई है। चेतिया ने कहा कि, 'राहुल के बयान से देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। विपक्ष के नेता का सार्वजनिक मंच से दिया गया बयान साधारण राजनीतिक टिप्पणी नहीं है।'

दरअसल, 13 जनवरी को राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) प्रमुख रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को राष्ट्रीय देवी अहिल्या पुरस्कार देने के लिए इंदौर में थे। समारोह में भागवत ने कहा था कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को प्रतिष्ठा द्वादशी के तौर पर मनाया जाना चाहिए। इसे ही भारत का 'सच्चा स्वतंत्रता' दिवस मानना चाहिए। 15 जनवरी को नए कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के उद्घाटन में राहुल ने भागवत के बयान पर कहा, भाजपा, RSS ने हर संस्था पर कब्जा कर लिया है। अब हम BJP-RSS और इंडियन स्टेट से लड़ रहे हैं। जिसके बाद, मोनजीत चेतिया ने कहा कि राहुल गांधी की यह टिप्पणी बार-बार चुनावों में मिल रही हार की हताशा से प्रेरित थी। विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल पर लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता का विश्वास बनाए रखने की जिम्मेदारी है, लेकिन वे झूठ फैलाने और विद्रोह भड़काने का काम कर रहे हैं। लोकतांत्रिक तरीकों से जनता का विश्वास हासिल करने में नाकामयाब होने के बाद वे अब केंद्र सरकार और भारतीय राज्य के खिलाफ असंतोष भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं, भागवत के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी निशाना साधा था। उन्होंने 15 जनवरी को कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन के बाद कहा था, "मैंने पेपर में पढ़ा कि मोहन भागवत ने कहा कि सच्ची स्वतंत्रता तब मिली जब राम मंदिर बना। PM मोदी और उन्होंने मिलकर राम मंदिर का उद्घाटन किया। मोदी समझते हैं कि उन्हें 2014 में आजादी मिली क्योंकि वो प्रधानमंत्री बने थे। RSS के लोग राम मंदिर बनने के दिन को आजादी का दिन मानते हैं। ये शर्म की बात है।​ आजादी मिलने के बाद भी वो इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं क्योंकि वे लड़े नहीं और जेल नहीं गए। इस कारण इन्हें याद नहीं रहता। साथ ही, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने राहुल के बयान पर कहा था- कांग्रेस का इतिहास उन सभी ताकतों को उत्साहित करने का रहा है जो कमजोर भारत चाहते हैं। सत्ता के लिए उनके लालच का मतलब देश की अखंडता से समझौता और लोगों के विश्वास को धोखा देना था। लेकिन भारत के लोग समझदार हैं। उन्होंने फैसला कर लिया है कि वह राहुल गांधी और उनकी सड़ी हुई विचारधारा को हमेशा ठुकराएंगे। अब कांग्रेस की घिनौनी सच्चाई किसी से छिपी नहीं है। अब उनके अपने नेता ने ही इसका पर्दाफाश कर दिया है। मैं राहुल गांधी की इस बात के लिए प्रशंसा करता हूं कि उन्होंने वह बात साफ-साफ कही जो देश जानता है। यह कोई रहस्य नहीं है कि गांधी और उनके तंत्र का शहरी नक्सलियों के साथ गहरा संबंध है, जो भारत को अपमानित और बदनाम करना चाहते हैं। उन्होंने जो कुछ भी किया या कहा है वह भारत को तोड़ने और हमारे समाज को विभाजित करने की दिशा में है।

अजमेर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ajmervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.