ताजा खबर
टेक्सास में बाढ़ से 100 से अधिक लोगों की मौत, 26 फीट बढ़ा नदी का जलस्तर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी   ||    ‘हम भारत के साथ सौदा करने के करीब…,’ 14 नए देशों पर टैरिफ के ऐलान के बाद क्या बोले ट्रंप?   ||    पाकिस्तान में एक और तख्तापलट की तैयारी, जरदारी को हटाकर मुनीर बन सकते हैं राष्ट्रपति   ||    ट्रंप ने अब इन 14 देशों में लगाया टैरिफ, लिस्ट में म्यांमार 40 फीसदी टैक्स के साथ सबसे ऊपर   ||    डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ाई टैरिफ लागू करने की डेडलाइन, किस देश में कितना टैरिफ? लिस्ट आई सामने   ||    रील के चक्कर में गई जान, बिहार में ट्रेन से गिरा शख्स तो महाराष्ट्र में तालाब में डूबा   ||    ब्रिक्स समिट के बाद स्टेट विजिट के लिए ब्रासीलिया पहुंचे पीएम मोदी, इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा   ||    ’10 साल में 50,000 लोगों को मिलेगी नौकरी’, केंद्रीय मंत्री बोले- 2047 तक टॉप 5 देशों में शामिल होगा ...   ||    25 करोड़ से अधिक कर्मचारी उतरेंगे आज भारत बंद में, स्ट्राइक की कॉल से इन सेवाओं पर रहेगा असर   ||    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का जोधपुर एम्स में निधन   ||    Monsoon Alert: दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने बिहार ने बढ़ाया इंतजार   ||    Fact Check: क्या बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की हो गई घोषणा? जानें क्या है दावे का पूरा सच   ||    इतिहास में 8 जुलाई: जानिए इस तारीख से जुड़ी 8 महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं   ||    Love Rashifal: चंद्र गोचर के प्रभाव से 3 राशियों की लाइफ में खिलेंगे प्यार के फूल, कम होंगी दूरियां   ||    वियान मुल्डर ने इस व्यक्ति के कहने पर नहीं तोड़ा ब्रायन लारा का नाबाद 400 रनों का रिकॉर्ड, हुआ बड़ा खु...   ||    IND vs ENG: MCC ने आलोचकों की बोलती की बंद, जो रूट के विकेट पर नो बॉल नहीं देने के विवाद पर दी सफाई   ||    यश दयाल पर यौन उत्पीड़न के मामले में FIR हुई दर्ज, पीड़िता ने जड़े गंभीर आरोप   ||    सिर्फ 121 रुपये रोजाना और बेटी की शादी तक मिलेंगे 27 लाख! कमाल है LIC की ‘कन्यादान पॉलिसी’   ||    अडानी पावर की 4,000 करोड़ की डील; कंपनी ने पूरा किया विदर्भ पावर का अधिग्रहण   ||    Gold Rate Today: फिर से चढ़ गए गोल्ड के भाव, 1 लाख के करीब पहुंची कीमत, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट   ||    +++ 

मुंबई नाव हादसा में पैरेंट्स बच्चों को समुद्र में फेंकना चाहते थे, ताकि डूबने से पहले रेस्क्यू टीम उन्हें बचा ले, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, December 21, 2024

मुंबई, 21 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मुंबई में बीते दिनों हुए नाव हादसे में मौत का आंकड़ा 15 पहुंच गया। सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है। गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा जा रही पैसेंजर बोट और नेवी की स्पीड बोट टकराकर डूब गई थी। दोनों में कुल 113 लोग सवार थे, जिसमें 98 को बचाया गया था। रेस्क्यू टीम में शामिल एक CISF कॉन्स्टेबल ने शनिवार को बताया कि बोट में सवार कुछ पैरेंट्स अपने बच्चों को समुद्र में फेंकना चाहते थे। उन्हें लग रहा था कि बोट डूब रही है, पानी में फेंकने से बच्चे शायद बच जाएं। उन्हें लग रहा था कि बच्चों को बचाने के लिए मदद जल्दी पहुंच जाएगी। वहीं, एक कार्गो शिप के ड्राइवर ने बताया- मेरी बोट की कैपेसिटी 12 लोगों की थी, लेकिन मैंने अपने अनुभव पर भरोसा करते हुए 56 लोगों को बोट में चढ़ाया और उन्हें किनारे तक पहुंचाया। यह बहुत बड़ा एक्सीडेंट था। महिलाएं-बच्चे चिल्ला रहे थे। सभी बोट में चढ़ना चाहते थे। इन 56 लोगों में एक बच्चा बच नहीं सका।

आपको बता दें, बीते दिनों बजे नेवी की स्पीड बोट पैसेंजर बोट से टकराई, जिसके बाद पैसेंजर बोट डूबने लगी। 90 यात्रियों की क्षमता वाली बोट में करीब 107 लोग सवार थे। नेवी की बोट पर 6 लोग थे, जिनमें से सिर्फ 2 को बचाया जा सका। दोनों बोट पर कुल मिलाकर 113 लोग मौजूद थे। अब तक 14 लोगों की मौत हुई है। बोट की टक्कर के बाद 25 मिनट बाद नेवी ने सवार लोगों का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन तीसरे दिन भी जारी है। नेवी टक्कर के बाद से लापता हुए 7 साल के बच्चे की तलाश शुक्रवार को भी कर रही है। कोलाबा पुलिस स्टेशन में नेवी के क्राफ्ट ड्राइवर पर केस दर्ज किया गया। FIR में लापरवाही से मौत, दूसरों की निजी सुरक्षा या जिंदगी खतरे में डालने, लापरवाही से नाव चलाने की धाराएं शामिल हैं। हादसे के बाद गेटवे ऑफ इंडिया के आसपास बोटिंग के दौरान लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य कर दिया।

वहीं, चश्मदीद ने बताया कि टक्कर से पहले नेवी की स्पीडबोट स्टंट कर रही थी, इसलिए मैंने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। नेवी बोट का ड्राइवर शोऑफ कर रहा था। जिगजैग पैटर्न में स्पीडबोट चला रहा था। हमारी बोट में किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। टूरिस्ट बोट के ड्राइवर ने बताया कि हम घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंंचे। पलटी हुई नाव पर सवार लोग मदद के लिए हाथ हिला रहे थे। हमने 16 लोगों को बचाया और उन्हें गेटवे ऑफ इंडिया तक सुरक्षित पहुंचाया। मैंने जीवन में कभी ऐसी घटना नहीं देखी। रेस्क्यू में जुटे मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के आरिफ बामने ने कहा- जब हम रेस्क्यू के लिए पहुंचे तो देखा कि लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। कुछ लोग रो रहे थे। हमने पहले महिलाओं और बच्चों को बचाया। मदद के लिए चिल्लाने वालों में तीन से चार विदेशी भी थे। हमने लगभग 20-25 लोगों को बचाया। एक छोटी बच्ची बेहोश थी। उसके फेफड़ों में पानी घुस चुका था। हमने उसके चेस्ट पर प्रेशर डाला, जिसके बाद उसने फिर से सांस लेना शुरू किया।

नौसेना, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT), तटरक्षक बल, यलोगेट पुलिस स्टेशन 3 और स्थानीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं की मदद से राहत और बचाव कार्य को अंजाम दिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में नौसेना की 11 बोट, मरीन पुलिस की 3 बोट और कोस्ट गार्ड की 1 बोट लगी। 4 हेलिकॉप्टर भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे। यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया वापस लाया गया। जहां से उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। साथ ही, PM मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। वहीं, महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया कि सरकार प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता देगी। उन्होंने ने भी घोषणा की कि जान गंवाने वालों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

अजमेर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ajmervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.