ताजा खबर
पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर फायरिंग, 3 की मौत, 60 से ज्यादा लोग घायल   ||    अगली बैठक में ट्रंप के साथ होंगे पुतिन और जेलेंस्की, अमेरिकी राष्ट्रपति कर रहे दूसरी मुलाकात की तैया...   ||    अलास्का बैठक से पहले ट्रंप का बड़ा बयान: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने को लेकर पुतिन पर बनाया दबाव   ||    रूसी तेल का निर्यात रुका तो दुनिया की बिगड़ जाएगी अर्थव्यवस्था, भारत के लिए कितना नुकसानदायक?   ||    ‘युद्धविराम के लिए रूस ने डोनेट्स्क खाली करने की रखी शर्त’, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्क...   ||    कुत्तों को रिहायशी इलाकों से हटाना होगा, जस्टिस बोले- समस्या का समाधान होना चाहिए   ||    कौन हैं इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर संदीपा विर्क? जिस पर ED ने लिया एक्शन, कन्नड़ और मलयालम इंडस्ट्री से...   ||    LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: 15 अगस्त को देखते हुए दिल्ली में हाई अलर्ट, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने म...   ||    अब गाड़ी नंबर भी होगा Aadhar से लिंक, चालान पड़ेगा भारी, जानिए ऑनलाइन प्रोसेस का तरीका   ||    ICICI बैंक के ग्राहकों को मिली बड़ी राहत, मिनिमम बैलेंस में 50000 रुपये रखने का आदेश वापस   ||    15 अगस्त को लाल किला जा रहे हैं? ये चीजें रहेंगी बैन, कार की चाबी भी पड़ सकती है भारी   ||    फर्जी वीडियो से फैलाई गई भ्रामक जानकारी: पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ FIR का दावा निकला गलत   ||    History of 14 August: These important events happened on this day   ||    14 अगस्त का इतिहास: आज के दिन घटी थीं ये महत्वपूर्ण घटनाएं   ||    Aaj Ka Rashifal: आज हलषठ पर ये 6 राशियां हो जाएंगी मालामाल, बरसेगी भगवान बलराम की कृपा; पढ़ें 14 अगस...   ||    WWE से हुई बड़ी गलती, कर दी Brock Lesnar की वापसी की तारीख लीक! इस शो में आकर मचाएंगे तहलका?   ||    SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया टीम को लगा बड़ा झटका, 3 खिलाड़ी का एक साथ हुए सीरीज से बाहर   ||    महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस पर टूटा दुखों का पहाड़, 80 वर्ष की उम्र में पिता का हुआ निधन   ||    देश के इस परिवार के पास हैं 28,000,000,000,000 लाख करोड़, अडाणी को भी छोड़ा पीछे!   ||    Oracle Layoffs: एआई पर खर्च के नाम पर इस बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी ने की नौकरियों में कटौती   ||    +++ 

गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड किया पेश, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 17, 2024

मुंबई, 17 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। अमित शाह ने कहा कि सरकार के कार्यकाल के दौरान एक देश एक चुनाव लागू करने की योजना है। साथ ही मणिपुर में शांति के लिए वे मैतेई और कुकी दोनों समुदायों से बात कर रहे हैं। तीसरे कार्यकाल के 100 दिन में मोदी सरकार ने 15 लाख करोड़ की योजनाएं शुरू कीं, टैक्स राहत दी और किसानों के खाते में 3 लाख करोड़ रुपए पहुंचाए। आज देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा मजबूत है। इकोनॉमी सभी 14 पैमानों पर खरी उतरी है। आज इकोनॉमी में रीढ़ दिखाई देती है। PM मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर यानी 15 दिन तक देशभर के सभी जरूरतमंदों की सेवा में हमारे जैसे लाखों कार्यकर्ता लगेंगे।

शाह ने कहा, प्रधानमंत्री ने छोटे से गांव में जन्म लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बने। 10 साल में दुनियाभर से अलग-अलग राष्ट्रों ने अपने देश का सर्वोच्च सम्मान दिया। लगातार भारत के विकास, सुरक्षा और गरीबों को समर्पित सरकार चलाने के बाद तीसरी बार भाजपा को सरकार बनाने का जनादेश मिला। 60 साल बाद देश में राजनीतिक स्थिरता का माहौल आया है। शिक्षा में पुरातन प्रणाली को समाहित कर नई शिक्षा नीति लाए हैं। मेक इन इंडिया आज पूरी दुनिया में उत्पादन का सबसे चहेता केंद्र है। डिजिटल इंडिया को दुनिया के कई देश समझना चाहते हैं और अपनाना चाहते हैं। बैंकिंग के 13 पैरामीटर्स में हम आगे हैं। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत का भविष्य उज्ज्वल है। विदेश नीति में रीढ की हड्डी दिखाई देती है। 10 साल में गरीबों को घर, शौचालय, गैस, पानी, बिजली, 5 किलो अनाज और 5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधाएं देने का काम किया है। अगली बार जब चुनाव में जाएंगे तो कोई व्यक्ति बिना घर का नहीं होगा। युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपए के पीएम पैकेज की घोषणा की गई है। 5 साल में 4 करोड़ 10 लाख युवाओं को लाभ मिलेगा। 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के मौके, भत्ते और एकमुश्त सहायता राशि दी जाएगी। केंद्र सरकार ने कई हजार नियुक्तियों का ऐलान किया है। साथ ही, मणिपुर में शांति के लिए हम मैतेई और कुकी दोनों समुदायों से बात कर रहे हैं। हमने समस्या की जड़, भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का काम शुरू कर दिया है। 30 किलोमीटर तक काम पूरा हो चुका है। सरकार ने पूरी 1500 किलोमीटर बॉर्डर पर बाड़ लगाने का बजट मंजूर किया है। घुसपैठ रोकने भारत-म्यांमार के बीच हुए समझौते को रद्द कर दिया है। अब केवल वीजा के जरिए ही एंट्री हो सकती है।

वहीं, मिडिल क्लास को भी 100 दिनों में कई राहतें दी गई हैं। अब 7 लाख रुपए तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। वन रैंक वन पेंशन का तीसरा वर्जन लागू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर बनाए जाने हैं। जिनमें 1 करोड़ घर शहरी इलाकों में और 2 करोड़ घर ग्रामीण इलाकों में बनेंगे। साथ ही, किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 70वीं किश्त जारी की, 9.5 करोड़ किसानों को दी गई। खरीफ फसलों की एमएसपी बढ़ाई गई है। एमएसपी में यूपीए और कांग्रेस सरकारों से कई गुना वृद्धि मोदी सरकार ने की है। हमने बासमती चावल से MSP को हटा दिया है। प्याज पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 40% से 20% की है। साथ ही एग्री श्योर नाम का एक नया फंड भी लॉन्च किया है। 100 दिन में 15 लाख करोड़ रुपए की योजनाएं शुरू की हैं। 14 स्तंभों में बांटा है। इन्फ्रास्ट्र्क्चर में 3 लाख करोड़ की परियोजनाएं शुरू कीं। बधावन में मेगा पोर्ट बनेगा। वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पश्चिम बंगाल में बागडोगरा, बिहार में बिहटा एयरपोर्ट, अगत्ती मिनिकॉय में नई एयर स्ट्रिप बनाकर पर्यटन को बढ़ावा दिया गया है। बेंगलुरु मेट्रो, पुणे मेट्रो, ठाणे इंटीग्रेटेड रिंग मेट्रो और कई मेट्रो प्रोजेक्ट भी लॉन्च किए गए हैं।

अजमेर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ajmervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.