ताजा खबर
Roman Reigns को लेकर Triple H कर रहे हैं ये 3 गलतियां, सुधार नहीं किया तो WWE को हो सकता है तगड़ा नुक...   ||    क्यों John Cena को हराकर Cody Rhodes को बनना चाहिए नया WWE चैंपियन? जानिए 3 बड़े कारण   ||    ICC Rankings: खत्म हुई जो रूट की बादशाहत, टेस्ट क्रिकेट को मिला नया ‘किंग’   ||    Multibagger Stock: 16000% रिटर्न, 1 लाख रुपये बन गए 1.6 करोड़ – निवेशक हुए मालामाल!   ||    अडाणी ग्रुप ने ‘हम करके दिखाते हैं’ सीरीज का तीसरा वीडियो ‘स्टोरी ऑफ सूरज’ किया लॉन्च, दिल को छू लेग...   ||    मुरादाबाद से सिलिकॉन वैली तक का सफर! भारतीय मूल के सबीह खान बनेंगे Apple के नए COO   ||    सिंगर यासर देसाई को लेकर बढ़ी चिंता, वायरल वीडियो ने फैलाई बेचैनी   ||    टेक्सास में बाढ़ से 100 से अधिक लोगों की मौत, 26 फीट बढ़ा नदी का जलस्तर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी   ||    ‘हम भारत के साथ सौदा करने के करीब…,’ 14 नए देशों पर टैरिफ के ऐलान के बाद क्या बोले ट्रंप?   ||    पाकिस्तान में एक और तख्तापलट की तैयारी, जरदारी को हटाकर मुनीर बन सकते हैं राष्ट्रपति   ||    ट्रंप ने अब इन 14 देशों में लगाया टैरिफ, लिस्ट में म्यांमार 40 फीसदी टैक्स के साथ सबसे ऊपर   ||    डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ाई टैरिफ लागू करने की डेडलाइन, किस देश में कितना टैरिफ? लिस्ट आई सामने   ||    रील के चक्कर में गई जान, बिहार में ट्रेन से गिरा शख्स तो महाराष्ट्र में तालाब में डूबा   ||    ब्रिक्स समिट के बाद स्टेट विजिट के लिए ब्रासीलिया पहुंचे पीएम मोदी, इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा   ||    ’10 साल में 50,000 लोगों को मिलेगी नौकरी’, केंद्रीय मंत्री बोले- 2047 तक टॉप 5 देशों में शामिल होगा ...   ||    25 करोड़ से अधिक कर्मचारी उतरेंगे आज भारत बंद में, स्ट्राइक की कॉल से इन सेवाओं पर रहेगा असर   ||    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का जोधपुर एम्स में निधन   ||    Monsoon Alert: दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने बिहार ने बढ़ाया इंतजार   ||    Fact Check: क्या बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की हो गई घोषणा? जानें क्या है दावे का पूरा सच   ||    इतिहास में 8 जुलाई: जानिए इस तारीख से जुड़ी 8 महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं   ||    +++ 

कोलकाता लॉ कॉलेज छात्रा से गैंगरेप मामले में तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में, राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, June 27, 2025

मुंबई, 27 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कोलकाता के लॉ कॉलेज में एक छात्रा से हुए गैंगरेप के मामले में तीनों आरोपियों को कोर्ट ने शुक्रवार को 10 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। घटना 25 जून को कॉलेज परिसर के ग्राउंड फ्लोर स्थित गार्ड रूम में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 26 जून को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि तीसरे आरोपी को 27 जून की रात गिरफ़्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों में मोनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी शामिल हैं। मोनोजीत मिश्रा मुख्य आरोपी है और कॉलेज का पूर्व छात्र है, जबकि बाकी दोनों वर्तमान में छात्र हैं। पुलिस की FIR के मुताबिक, मोनोजीत ने पीड़िता को शादी का प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने यह कहते हुए ठुकरा दिया कि वह पहले से किसी और को पसंद करती है। उसी दिन कॉलेज में फॉर्म संबंधित कार्य के लिए गई पीड़िता को आरोपियों ने रोक लिया और गार्ड रूम में ले जाकर बंद कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपियों से छोड़ देने की गुहार लगाई, उनके पैर पकड़े, लेकिन रात 10 बजे तक उसके साथ बलात्कार किया गया। आरोपियों ने इस दौरान वीडियो भी बनाया और हॉकी से मारने की धमकी दी। जब पीड़िता को छोड़ा गया, तब उसे चेतावनी दी गई कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा।

इस घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। भाजपा ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी मोनोजीत तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई से जुड़ा है। TMC ने इसे स्वीकार करते हुए कहा कि वह सिर्फ जूनियर सदस्य था और कॉलेज में छात्र इकाई सक्रिय नहीं है। तृणमूल स्टूडेंट विंग के प्रमुख तृणकुर भट्टाचार्य ने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पश्चिम बंगाल की महिला एवं बाल विकास मंत्री शशि पांजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य विधानसभा में पारित 'अपराजिता विधेयक' जो बलात्कारियों को फांसी की सज़ा देने का प्रस्ताव रखता है, अभी तक कानून नहीं बन पाया क्योंकि भाजपा ने इसका विरोध किया। उन्होंने भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक महिला का शरीर किसी भी पार्टी की राजनीति का मैदान नहीं होना चाहिए, बल्कि उसका सम्मान किया जाना चाहिए।

वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए कोलकाता पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। आयोग की चेयरपर्सन विजया रहाटकर ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच हो, पीड़िता को चिकित्सा, मानसिक और कानूनी सहायता मिले और उसे उचित मुआवजा दिया जाए। इस केस में तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। कॉलेज प्रशासन ने पुष्टि की है कि मोनोजीत को अस्थायी तौर पर संस्थान की गवर्निंग बॉडी द्वारा नियुक्त किया गया था और वह पूर्व छात्र है।

अजमेर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ajmervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.