ताजा खबर
परमसुन्दरी का ट्रैलर रिलीज़ हुआ   ||    राव बहादुर का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ!!   ||    शेरशाह ने 4 साल पुरे किये   ||    जॉली एलएलबी 3 का टीज़र रिलीज़ हुआ   ||    पराग त्यागी ने अपनी दिवंगत पत्नी शेफाली जरीवाला को शादी की 11वीं सालगिरह पर किया याद, भावुक पोस्ट वा...   ||    ट्रंप ने 90 दिनों के लिए क्यों बढ़ाई चीन पर टैरिफ की सीमा? डेडलाइन बढ़ाना मजबूरी या जरूरी   ||    निमिषा प्रिया की\ फांसी से जुड़ा बड़ा अपडेट, मृतक का परिवार सुलह के लिए नहीं है तैयार   ||    अमेरिका ने BLA को घोषित किया आतंकी संगठन, आसिम मुनीर की अपील का ट्रंप पर दिखा असर   ||    FASTag Annual Pass: बस 3 दिन और…टोल टैक्स से छुट्टी, 3000 के पास को कैसे करें एक्टिवेट?   ||    Independence Day के लिए 15 अगस्त को ही क्यों चुना? भारत की आजादी के जश्न की इनसाइड स्टोरी   ||    परिवहन मंत्रालय ने फ्री की 200 ट्रिप, आखिर कैसे होगी एक ट्रिप की गिनती? यहां समझें इसका पूरा समीकरण   ||    जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के लिए कमेटी का गठन, लोकसभा स्पीकर ने किया ऐलान   ||    12 अगस्त का इतिहास: भारतीय और विश्व पटल पर महत्वपूर्ण घटनाएँ   ||    Fact Check: क्या भारतीय डाक सचमुच रजिस्टर्ड पोस्ट को समाप्त कर रहा? जानें वायरल दावे का सच   ||    आज की रात तक बेहद सतर्क रहें ये 3 राशियां, हो सकती है गंभीर समस्या   ||    कब, कहां होगा Asia Cup 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान? जानें लेटेस्ट अपडेट   ||    ना Roman Reigns ना The Rock, ये हैं WWE में John Cena के फेवरेट विरोधी? खुद किया खुलासा   ||    डेविड वॉर्नर ने टी20 क्रिकेट में तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, खास लिस्ट में बनाई जगह   ||    अडाणी पोर्ट्स की आय में हुई 21 % की शानदार वद्धि, FY26 की पहली तिमाही के आए नतीजे   ||    Gold Rate Today: उधर ट्रंप ने किया ऐलान… इधर गिर गई सोने की कीमत, किस शहर में क्या रेट?   ||    +++ 

वायु सेना और सेना प्रमुख ने तेजस में उड़ान भरी, जनरल द्विवेदी ने कहा, सबसे अच्छा पल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, February 9, 2025

मुंबई, 09 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार को LCA तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। बेंगलुरु में एयरो इंडिया-2025 की शुरुआत से एक दिन पहले दोनों सेना प्रमुख तेजस फाइटर जेट में बैठे। एयरो इंडिया-2025 प्रोग्राम 10 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगा। यह पहली बार है जब दो सेनाओं के प्रमुख ने एक साथ स्वदेशी फाइटर जेट में उड़ान भरी है। उड़ान के बाद थल सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ने इस अनुभव को अपने जीवन का सबसे अच्छा पल बताया। उन्होंने यह भी कहा कि हम NDA (नेशनल डिफेंस एकेडमी) के दिनों से साथ हैं। अगर मैं वायु सेना प्रमुख से पहले मिला होता तो एयरफोर्स जॉइन करता और फाइटर पायलट बनता।

उड़ान के बाद जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि आज से एयर चीफ मार्शल मेरे गुरु हैं, क्योंकि उन्होंने इस उड़ान के दौरान मुझसे कई एक्टिविटीज कराईं। जनरल द्विवेदी ने कहा कि यह उड़ान बहुत ही चुनौतीपूर्ण थी, मुझे इसे पूरा करके बहुत मजा आया। उन्होंने आगे कहा- मैं IAF के प्रति शुक्रगुजार हूं और मैं वायु सेना के पायलट्स की हिम्मत की दाद देता हूं, जो चुनौतियों का सामना करते हैं।

आपको बता दें, भारतीय वायुसेना ने 83 तेजस Mk1A लड़ाकू विमानों के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ 36,468 करोड़ रुपए का सौदा किया है। इसके अलावा पिछले साल नवंबर में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने वायुसेना के लिए 97 और तेजस जेट खरीदने की मंजूरी दी थी। ये लड़ाकू विमान अमेरिका में बने जनरल इलेक्ट्रिक (GE) के F404 इंजन से चलेंगे। कंपनी के पास 2024 से 2028 के बीच 83 एयरक्राफ्ट की डिलीवरी करने का समय है। नए Mk1A वर्जन की डिलीवरी जुलाई 2024 तक होने की उम्मीद है। हालांकि टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, HAL वादा किए गए 16 तेजस Mk1A विमानों में से सिर्फ 2-3 विमान ही 2024-25 के वित्तीय वर्ष में वायुसेना को दे पाएगा।

अजमेर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ajmervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.