ताजा खबर
जैकी श्रॉफ ने कारगिल विजय दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी!   ||    श्रुति हासन ने कमल हासन के राज्यसभा शपथ ग्रहण पर लिखा भावुक नोट   ||    दिलजीत दोसांझ ने की बॉर्डर 2 शूटिंग पूरी!   ||    रुसलान ने टक टॉक टाइमआउट के साथ वर्टिकल स्टोरीटेलिंग को बताया “अगला बड़ा कदम”   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप-मैक्रो को छोड़ा पीछे   ||    ‘कंबोडिया जाना हो सकता है खतरनाक’, भारत की अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी   ||    Battlefield Tourism क्या होता है? देशभक्ति और इतिहास के बारे में बढ़ेगी जागरूकता   ||    आज कहां है कैप्टन विक्रम बत्रा का परिवार? टाइगर हिल पर लहराया था तिरंगा, डिंपल को भी भूले लोग   ||    Russia Plane Crash: आग लगने के बाद प्लेन क्रैश होने का वीडियो आया सामने, 48 लोगों की हुई थी मौत   ||    Martial Law: क्या है मार्शल लॉ? थाईलैंड के 8 जिलों में हुआ लागू, आपातकाल से कितना अलग   ||    शिव मंदिर पर दागे गोले, थाई-कंबोडिया सीमा पर बने यूनेस्को विश्व धरोहर को कितना पहुंचा नुकसान?   ||    भारत-मालदीव में 8 MOU हुए साइन, समझौतों से दोनों देशों को क्या होगा फायदा?   ||    कंबोडिया-थाईलैंड विवाद पर UNSC की बैठक में क्या हुआ? ठुकराई गई अमेरिका-चीन की मध्यस्थता   ||    थाईलैंड के 8 जिलों में मार्शल लॉ लागू, 6 नेशनल पार्कों पर जड़े ताले   ||    Fact Check: पाकिस्तान में जलभराव ने ढाया कहर, वायरल हो रहा वीडियो है AI जनरेटेड   ||    इतिहास में 26 जुलाई: शौर्य, क्रांति और उपलब्धियों का दिन   ||    IND vs ENG: क्या टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं जसप्रीत बुमराह? मोहम्मद कैफ के VIDEO ने मचाई...   ||    IND vs ENG: कुलदीप यादव को क्यों नहीं मिलती Playing 11 में जगह? कोच का बड़ा बयान आया सामने   ||    WWE ने फैंस के रिएक्शन के कारण SummerSlam 2025 के मैच कार्ड में किया बदलाव, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुल...   ||    केवल 10000 रुपये का निवेश भी बना सकता है करोड़पति, समझिए पूरा कैलकुलेशन   ||    +++ 

नए मुख्य चुनाव आयुक्त के सिलेक्शन पर 17 फरवरी को होगी बैठक, राहुल होंगे शामिल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, February 14, 2025

मुंबई, 14 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले नए CEC के सिलेक्शन को लेकर 17 फरवरी को बैठक बुलाई गई है। मीटिंग में पीएम मोदी, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के अलावा नेता विपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। कमेटी की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति अगले CEC की नियुक्ति करेंगी। अब तक सबसे सीनियर चुनाव आयुक्त (EC) को CEC के रूप में प्रमोट किया जाता रहा है। राजीव कुमार के बाद ज्ञानेश कुमार सबसे सीनियर EC हैं। उनका कार्यकाल 26 जनवरी, 2029 तक है। ऐसे में एक नया EC भी नियुक्त किया जा सकता है। सुखबीर सिंह संधू दूसरे EC हैं।

आपको बता दें, बिहार/झारखंड कैडर के 1984 बैच के IAS अधिकारी राजीव कुमार मई 2022 में CEC नियुक्त हुए थे। उनके कार्यकाल में लोकसभा चुनाव से लेकर जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव हुए। इसके अलावा 2022 में राष्ट्रपति चुनाव, 2023 में कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और राजस्थान चुनाव और 2025 के हालिया दिल्ली चुनाव भी शामिल हैं। जनवरी में दिल्ली चुनाव की घोषणा करते हुए उन्होंने अपना रिटायरमेंट प्लान बताया था। उन्होंने कहा था कि मैं अगले चार-पांच महीने खुद को डिटॉक्सीफाई करूंगा। हिमालय जाऊंगा, मीडिया की चकाचौंध से दूर रहूंगा। मुझे कुछ एकांत चाहिए। उन्होंने गरीब बच्चों को पढ़ाने की इच्छा भी जताई थी।

राजीव कुमार के कार्यकाल के दौरान चुनाव आयोग पर कई आरोप लगे। विपक्ष पार्टियों ने आरोप लगाए कि चुनाव आयोग सत्तारूढ़ भाजपा का पक्ष लेता है। साथ ही EVM पर सवाल उठाते हुए इसके हैक किए जा सकने का भी दावा किया था। इस पर राजीव कुमार ने कहा था कि EVM हैक नहीं की जा सकती। मशीनें सुप्रीम कोर्ट सहित न्यायिक जांच के कई टेस्ट में सफल रही हैं। वहीं, चुनाव में गड़बड़ी के हर दावे की कड़ी जांच करने के बाद ही उसे खारिज किया गया। इस टेक्नोलॉजी ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के सिद्धांतों को कायम रखा है। वोटर टर्नआउट के आंकड़े जारी करने में देरी को लेकर भी चुनाव आयोग की आलोचना हुई। वहीं, दिल्ली चुनाव से कुछ दिन पहले AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने भाजपा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में पार्टी और उनकी हार के पीछे राजीव कुमार और केंद्र सरकार की मिलीभगत का भी आरोप लगाया था, जिसका राजीव कुमार ने खंडन किया था।

आपको बता दें, सुप्रीम कोर्ट CEC और EC की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर 19 फरवरी को सुनवाई करेगा। मामले की सुनवाई 12 फरवरी को होनी थी, लेकिन केस लिस्ट नहीं हुआ था। तब वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटीश्वर सिंह की बेंच के सामने मामला उठाया गया था। प्रशांत ने कहा था कि CEC राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में सरकार नए CEC की नियुक्ति कर सकती है, इसलिए कोर्ट इस पर जल्द सुनवाई करे। इस पर कोर्ट ने 19 फरवरी की तारीख देते हुए कहा था कि इस बीच कुछ होता है तो वह अदालत के फैसले के अधीन होगा, इसलिए चिंता की बात नहीं है। मामला मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त अधिनियम, 2023 की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं से जुड़ा है।

अजमेर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ajmervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.