ताजा खबर
'लोकसभा चुनाव के बाद INDIA गठबंधन का क्या हुआ? जमीन में दबा या हवा में हुआ गायब,' कांग्रेस पर खड़े ह...   ||    मायावती ने वक्फ कानून पर राहुल गांधी की कथित चुप्पी पर उठाए सवाल, कहा- मुसलमानों का गुस्सा होना स्वा...   ||    तहव्वुर राणा कहीं सुसाइड न कर ले? NIA को क्यों सता रहा डर, सेल में सख्त किया पहरा   ||    पाकिस्तानी सेना की वर्दी, भारत से नफरत, हेडली से कनेक्शन, तहव्वुर राणा ने खोले गहरे राज, जानिए   ||    राज्यपालों की तरफ से भेजे गए विधेयकों पर तीन महीने के भीतर निर्णय लें राष्ट्रपति, SC ने पहली बार दिय...   ||    क्या होती है 'काल बैसाखी', जो हर साल लील जाती है सैकड़ों लोगों की जान, कैसे करें बचाव?   ||    आज रात क्या सच में गुलाबी दिखेगा चांद? कब, कहां और कैसे देख सकते हैं 'पिंक मून'   ||    US ने कर दिया हैरतअंगेज कारनामा, 6,000 जीवित अप्रवासियों को स्व-निर्वासन के लिए घोषित किया मृत   ||    कांगो की सेना को बड़ी सफलता, विद्रोहियों के चंगुल से 40 बंधकों को कराया आजाद   ||    AI की पूरी क्षमता सामने लाने को दक्षिण अफ्रीका का G20 देशों से बड़ी अपील,कहा-"अंतरराष्ट्रीय समुदाय स...   ||    5.8 तीव्रता के भूकंप से थर्राया पाकिस्तान, घरों से बाहर भागे लोग   ||    बच्चों की जान बचाने के लिए भीषण आग से खेल गए भारतीय प्रवासी, सिंगापुर की सरकार ने किया सम्मानित   ||    अपने क्रेडिट कार्ड को Google Pay से कैसे लिंक करें, यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस   ||    क्रेडिट कार्ड और EMI से हो रहा एक तिहाई डिजिटल पेमेंट, UPI का यहां है दबदबा   ||    Share Market Holiday : 9 दिन में से 6 दिन बंद रहेगा शेयर मार्केट, BSE-NSE पर नहीं होगा कोई कामकाज   ||    IPL में किसी ने नहीं दिया भाव, इस खिलाड़ी ने अब PSL के पहले मैच में बरपाया कहर; मिला 500000 का चेक   ||    बिना एक भी मैच खेले पूरे सीजन से बाहर हुआ घातक खिलाड़ी, गुजरात टाइंटस को लगा तगड़ा झटका   ||    Fact Check: नवरात्रि पर पुलिस ने नहीं बरसाए पुजारी पर डंडे, 5 साल पुरानी घटना फर्जी दावे के साथ हो र...   ||    12 अप्रैल का इतिहास: अंतरिक्ष, स्वतंत्रता और विज्ञान से जुड़ा ऐतिहासिक दिन   ||    हनुमान जयंती 2025: जानिए तिथि, पूजन विधि, महत्व और पौराणिक कथा   ||    +++ 

आतिशी ने कहा, प्रवेश वर्मा के घर महिलाओं को ₹1100 बांटे गए, ED एवं CBI उन्हें करे गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 25, 2024

मुंबई, 25 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली चुनाव में संजीवनी और महिला सम्मान योजना के विवाद के बाद अब पैसे बांटने का मामला गहरा रहा है। AAP ने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा के घर पर महिलाओं को भाजपा पैसे बांट रही है। आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास 20 विंडसर प्लेस पर महिलाओं को ₹1100 बांटे जा रहे हैं। आतिशी ने कहा कि प्रवेश वर्मा को गिरफ्तार करना चाहिए। ED-CBI और दिल्ली पुलिस को इनके आवास पर छापा मारना चाहिए। इस मामले में चुनाव आयोग को भी जवाब देना चाहिए। उधर, प्रवेश वर्मा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा, मेरे पिताजी साहिब सिंह वर्मा ने जरूरतमंद लोगों की भलाई के लिए संस्था बनाई थी। उसके तहत महिलाओं को पैसे बांटे जा रहे थे। उन्होंने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि केजरीवाल ने ही इन महिलाओं को प्रवेश वर्मा के घर भेजा है। प्रवेश ने कोई पैसे नहीं बांटे। ये केजरीवाल का ही काला धन है।

आतिशी ने कहा कि 1100 रुपए के साथ महिलाओं को एक पैम्फलेट भी बांटा गया है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तस्वीर लगी है। भाजपा हारा हुआ चुनाव पैसे के दम पर जीतने की कोशिश कर रही है। CBI-ED और दिल्ली पुलिस को इस मामले का जवाब देना होगा।
भाजपा की पूरी सच्चाई सामने आ गई है। उनके पास एजेंडा नहीं है। उनके पास CM का चेहरा नहीं है। उनके पास दिल्ली के लोगों के लिए कोई वादे भी नहीं है। साथ ही, दिल्ली सरकार ने अरविंद केजरीवाल की दो बड़ी चुनावी घोषणाओं पर ब्रेक लगा दिया। सरकार के दो विभागों ने अखबारों में विज्ञापन छपवाकर कहा कि राज्य में महिला सम्मान और संजीवनी जैसी कोई योजना नहीं है।

वहीं, प्रवेश ने कहा, आतिशी दिल्ली की टेम्परेरी मुख्यमंत्री हैं। वे तब सीएम बनी जब इनका मंत्रिमंडल जेल में था। संजय सिंह भी मेरे घर के आगे पीछे घूम रहे हैं। मुझे अच्छा लग रहा है कि ये लोग चिंतित है। मेरे पिताजी द्वारा राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्था का निर्माण 25 वर्ष पहले किया गया था। उसमें गुजरात के भूकंप आए तो वहां पर हमने दो गांव का निर्माण किया। प्रवेश वर्मा ने कहा, हमने 2000 से ज्यादा मकान बनाए। ओडिशा के साइक्लोन में मेरे पिताजी ने 4 गांव बसाए। उसका उद्घाटन अब्दुल कलाम जी ने किया था। कारगिल युद्ध में सारे जवानों को सारे शहीदों के परिवारों को दिल्ली में 1 लाख की राशि दी गई थी। मेरी संस्था बहुत पुरानी है। अच्छा लग रहा है कि आतिशी मेरे कार्य की सराहना कर रही हैं। मैं शराब नहीं बांट रहा था।

अजमेर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ajmervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.