फिरौती की धमकी के बाद सलमान खान को मिली वाई-प्लस सिक्योरिटी

Photo Source :

Posted On:Friday, October 18, 2024

पॉलिटिशियन बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान लगातार बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। एक्टर को लगातार धमकियां मिलरही हैं। अब मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकीभरा मैसेज आया है, जिसमें अभिनेता सलमान खान से 5 करोड़ रुपये कीमांग की गई है। भेजने वाले ने स्पष्ट संदेश दिया कि हमारे संदेश को हल्के में न लिया जाए। कहा कि यदि सलमान खान जिंदा रहना चाहतेहैं और लॉरेंस बिश्नोई के साथ दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें 5 करोड़ रुपये की रकम देना होगी। अगर ये रकम नहीं दी तो सलमानखान की हालत बाबा सिद्दीकी से भी बदतर कर दी जाएगी। इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस तेजी से जांच में जुट गई है।
 
वही, सलमान खान का परिवार लगातार मिल रही धमकियों और बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद से लगातार चिंता में है। सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान के परिवार ने किसी विजिटर को अपने यहां आने से भी मना कर दिया है। परिवार सलमान की सुरक्षा को लेकर भी चिंतितहै। हालांकि सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें अब Y+ सिक्योरिटी दी गई है।
 
बता दें कि बीते 12 अक्टूबर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों ने बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी थी। सिद्दीकी अपने बेटे के ऑफिस केबाहर थे जब शूटर वहीं बाहर पटाखे जला रहे थे। पटाखों की तेज आवाज का फायदा उठाते हुए उन पर गोलियां बरसाई गईं। घटना करीबरात साढ़े नौ बजे की है। बाबा को फौरन अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
 
बाबा सिद्दीकी अपनी सोशलाइट इमेज और भव्य इफ्तार पार्टियों के लिए जाने जाते थे। वो कथित तौर पर कई बॉलीवुड स्टार्स के करीबीथे। उनकी पार्टियों में बॉलीवुड के कई सेलेब्स आते थे। बाबा को सलमान खान का काफी अच्छा दोस्त माना जाता है। उन्हीं ने शाह रुखखान और सलमान की दूरियां मिटाकर दोबारा से उनकी दोस्ती करवाई थी।


अजमेर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.