जुनैद खान और ख़ुशी कपूर की फिल्म अद्वैत चन्दन डायरेक्ट करेंगे

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 17, 2024

आमिर खान के बेटे जुनैद ने 'महाराजा' से एक्टिंग फील्ड में डेब्यू किया था। उन्होंने जिस तरह की अदाकारी की, उससे उन्हें लोगों का दिलजीतने में देर नहीं लगी। जुनैद के क्राफ्ट में लोगों ने आमिर के काम की झलक देखी। हालांकि, जुनैद ने ओटीटी से अपने एक्टिंग करियरकी शुरुआत की थी। लेकिन अब वह बड़े पर्दे पर भी धाक जमाने के लिए तैयार हैं।
 
जुनैद खान की अपकमिंग फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है। वह फैंटम स्टूडियोज और एजीएस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बननेवाली एक फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करेंगे। 'महाराजा' से अपने लिए अच्छी खास फैन बेस तैयार करने वाले जुनैद अब बड़े पर्दे परभी एक्टिंग का इम्तिहान देने के लिए तैयार हैं। जुनैद खान की अपकमिंग फिल्म के साथ ही उनकी लेडी लव का भी एलान हो चुका है। वहश्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ रोमांस करेंगे। दोनों की यह साथ में और सिल्वर स्क्रीन पर पहली मूवी होगी। फिल्म के एलानके साथ ही रिलीज डेट भी लॉक कर दी जा चुकी है। इस फिल्म अद्वैत चन्दन डायरेक्ट करेंगे. 
 
यह फिल्म 7 फरवरी, 2025 को रिलीज होगी। जुनैद और खुशी की इस फिल्म का टाइटल अनाउंस नहीं किया गया है। मगर दोनों केसाथ में फिल्म करने के एलान ने ही उनके फैंस को खुश कर दिया है। हालांकि, कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जिन्हें लगता है कि खुशी कपूर को एक्टिंग में और पारंगत होने की जरूरत है।
 
बता दें कि जुनैद की ही तरह खुशी ने भी ओटीटी से एक्टिंग में डेब्यू किया था। वह 9 दिसंबर, 2023 को रिलीज हुई 'द आर्चीज' में नजरआई थीं।


अजमेर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.