देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है तो कुछ जगहों पर ईंधन की कीमत में कमी भी आई है. जबकि कुछ राज्यों में कीमतें पिछले दिनों की तरह सामान्य हैं और इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज यानी 1 जनवरी 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कितना बदलाव आया है? नया साल 2024 शुरू हो चुका है. ईंधन बाजार में कैसा रहा साल का पहला दिन? कहां कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम और कहां बढ़े दाम? आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर सुबह बदलती हैं।
कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
	
		
			| शहर | 
			पेट्रोल की कीमत | 
			डीजल की कीमत | 
		
		
			| चेन्नई | 
			102.63 रुपये | 
			94.24 रुपये | 
		
		
			| मुंबई | 
			106.31 रुपये | 
			94.24 रुपये | 
		
		
			| दिल्ली | 
			96.72 रुपये | 
			89.62 रुपये | 
		
		
			| कोलकाता | 
			106.03 रुपये | 
			92.76 रुपये | 
		
		
			| गुरुग्राम | 
			97.18 रुपये | 
			90.05 रुपये | 
		
		
			| गाजियाबाद | 
			96.58 रुपये | 
			89.45 रुपये | 
		
		
			| नोएडा | 
			96.79 रुपये | 
			89.76 रुपये | 
		
		
			| जयपुर | 
			108.48 रुपये | 
			93.72 रुपये | 
		
		
			| लखनऊ | 
			96.57 रुपये | 
			89.76 रुपये | 
		
		
			| पोर्ट ब्लेयर | 
			84.10 रुपये | 
			79.74 रुपये | 
		
		
			| पटना | 
			107.24 रुपये | 
			94.02 रुपये | 
		
		
			| रांची | 
			99.84 रुपये | 
			94.65 रुपये | 
		
		
			| भोपाल | 
			108.65 रुपये | 
			93.90 रुपये | 
		
		
			| श्रीगंगानगर | 
			113.65 रुपये | 
			98.39 रुपये | 
		
		
			| बेंगलुरु | 
			101.94 रुपये | 
			87.89 रुपये | 
		
	
कैसे जानें पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें?
तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें अपडेट करती हैं। आप रोजाना मैसेज के जरिए भी अपने शहर में ईंधन की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए आपको तेल कंपनी को मैसेज करना होगा.
9224992249- BPCL ग्राहक इस नंबर पर पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें चेक कर सकते हैं. इस नंबर पर आपको अपने शहर का आरएसपी और पिन कोड लिखना होगा। एचपीसीएल ग्राहक एचपीप्राइस नंबर 9222201122 के साथ अपने शहर का पिन कोड टाइप करके पेट्रोल और डीजल की नई कीमत की जांच कर सकते हैं।