पिछले कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार 13 जनवरी की सुबह WTI क्रूड में गिरावट देखी गई। ब्रेंट क्रूड 77.41 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 73.37 डॉलर प्रति बैरल है। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों की घोषणा की जाती है। सभी भारतीय पेट्रोल कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म पर ईंधन की कीमतें (पेट्रोल डीजल आज का रेट) भी प्रकाशित करती हैं। जून 2017 से हर 15 दिन में ईंधन की कीमतें संशोधित की जाती हैं। आइए जानते हैं आज यानी 13 जनवरी 2024 को पेट्रोल और डीजल की नई कीमत क्या है।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की नई कीमत क्या है?
	
		
			| शहर | 
			पेट्रोल के दाम (प्रति लीटर) | 
			डीजल के दाम (प्रति लीटर) | 
		
		
			|  मुंबई | 
			 106.31 रुपये | 
			 94.24 रुपये | 
		
		
			|  दिल्ली | 
			 96.72 रुपये | 
			 90.08 रुपये | 
		
		
			|  कोलकाता | 
			 106.03 रुपये | 
			 92.76 रुपये | 
		
		
			|  चेन्नई | 
			 102.63 रुपये | 
			 94.24 रुपये | 
		
	
देश के अन्य राज्यों में ईंधन की नई कीमत
	
		
			|  शहर | 
			 पेट्रोल के दाम (प्रति लीटर) | 
			 डीजल के दाम (प्रति लीटर) | 
		
		
			|  नोएडा | 
			 96.65 रुपये | 
			 89.76 रुपये | 
		
		
			|  गुरुग्राम | 
			 97.18 रुपये | 
			 90.05 रुपये | 
		
		
			| लखनऊ | 
			 96.47 रुपये | 
			 89.76 रुपये | 
		
		
			|  जयपुर   | 
			 108.48 रुपये | 
			 93.69 रुपये | 
		
		
			|  पोर्ट ब्लेयर | 
			 84.10 रुपये | 
			 79.74 रुपये | 
		
		
			|  पटना | 
			 107.24 रुपये | 
			 94.32 रुपये | 
		
		
			|  गाजियाबाद | 
			 96.58 रुपये | 
			 89.75 रुपये | 
		
	
 
पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना अपडेट की जाती हैं
भारत में हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट हो जाती हैं। इस दौरान ईंधन की कीमतें घट-बढ़ सकती हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि ईंधन की कीमत में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी जैसे टैक्स जुड़ जाते हैं जिससे कीमत बदल सकती है।
आप अपने मोबाइल फोन से ईंधन की नवीनतम कीमतें देख सकते हैं
आप इंडियन ऑयल के नंबर 9224992249 पर मैसेज भेजकर ईंधन की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए नंबर पर आरएसपी और शहर का कोड लिखकर मैसेज भेजें। इसके अलावा HPCL के बारे में जानने के लिए RSP और शहर का कोड 9222201122 पर भेजें। भारत पेट्रोलियम के बारे में जानने के लिए RSP और शहर का कोड लिखकर 9223112222 पर मैसेज भेजें।