Amazon के मालिक जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स, जानें मुकेश अंबानी और गौतम अडानी क‍िस पायदान पर

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 30, 2024

ब्लूमबर्ग ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची की घोषणा की है। इनमें ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के मालिक जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। भारत से मुकेश अंबानी 12वें और गौतम अडानी 13वें स्थान पर हैं। इस सूची में दुनिया के शीर्ष 50 सबसे अमीर लोगों की सूची में भारत के 5 लोग शामिल हैं। इसमें मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के अलावा शापुर मिस्त्री, सावित्री जिंदल और शिव नादर शामिल हैं।

ये हैं दुनिया के टॉप 3 सबसे अमीर लोग

ब्लूमबर्ग की लिस्ट के मुताबिक, जेफ बेजोस की संपत्ति 205 अरब डॉलर (करीब 17 लाख करोड़ रुपये) है। उनकी संपत्ति में 147 मिलियन डॉलर (करीब 1226 करोड़ रुपये) की गिरावट आई है। दूसरे स्थान पर फ्रांसीसी बिजनेसमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं। उनकी संपत्ति जेफ बेजोस से कम नहीं है। लिस्ट के मुताबिक, बर्नार्ड की संपत्ति 203 अरब डॉलर (करीब 16.93 लाख करोड़ रुपये) है। उनकी संपत्ति में 6.73 अरब डॉलर (करीब 56 हजार करोड़ रुपये) की कमी आई है। टेस्ला के मालिक एलन मस्क की संपत्ति में 400 मिलियन डॉलर (लगभग 3336 करोड़ रुपये) की गिरावट आई है और वह सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। एलन की संपत्ति 202 बिलियन डॉलर (लगभग 16.85 लाख करोड़ रुपये) है।

मुकेश अंबानी 9.17 लाख करोड़ रुपए के मालिक हैं

इस सूची में भारत के मुकेश अंबानी 12वें और गौतम अडानी 13वें स्थान पर हैं। मुकेश अंबानी 110 अरब डॉलर (करीब 9.17 लाख करोड़ रुपए) के मालिक हैं। उनकी संपत्ति में 1.53 अरब डॉलर (करीब 13 हजार करोड़ रुपए) की कमी आई है। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी के ठीक बाद गौतम अडानी का नाम आता है। गौतम अडानी की संपत्ति 106 बिलियन डॉलर (लगभग 8.84 लाख करोड़ रुपये) है। उनकी संपत्ति भी कम हो गई है. अडानी की संपत्ति में 79.5 मिलियन डॉलर (करीब 663 करोड़ रुपये) की गिरावट आई है।

ये भारतीय भी टॉप 50 में शामिल हैं

ब्लूमबर्ग की शीर्ष 50 सबसे अमीर लोगों की सूची में भारत के शापूर मिस्त्री (44वें), सावित्री जिंदल (49वें) और शिव नादर (50वें) भी शामिल हैं। शापूर मिस्त्री के पास 37.2 अरब डॉलर (करीब 3.10 लाख करोड़ रुपये), सावित्री जिंदल के पास 32.6 अरब डॉलर (करीब 2.72 लाख करोड़ रुपये) और शिव नादर के पास 32.2 अरब डॉलर (करीब 2.68 लाख करोड़ रुपये) हैं।


अजमेर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. agravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.