फिल्म रिव्यु - Bawaal
नीतेश तिवारी ने अपने लिए जो बैंचमार्क सेट किया है उसे वो पार नहीं कर पाए लेकिन बवाल एक नए कॉन्सेप्ट के साथ आई है, सो एक बार जरूर देखा जाना चाहिये
Posted On:Friday, August 18, 2023
इन दिनों बड़ी फिल्में भी सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं. वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म बवाल अमेजन प्राइम पर आई है. नितेश तिवारी ने दंगल और छिछोरो जैसी फिल्में बनाईं. उनका फिल्मों में हमेशा मनोरंजन. फिल्म का ट्रेलर दुबई में रिलीज किया गया था.ओटीटी पर आ रही कंटेंट की सुनामी के बीच क्या ये फिल्म देखने लायक है तो इसका जवाब है हां कहानी ये कहानी है वरुण धवन यानि अजय दीक्षित उर्फ अज्जू भैया की जिन्होंने लखनऊ में अपना भौकाल बना रखा है. ये हैं तो टीचर लेकिन पढ़ाने में कोई दिलचस्पी नहीं है. इन्हें अपनी इमेज से बड़ा प्यार है. दूसरी तरफ हैं जाह्नवी कपूर यानि निशा जिन्हें बचपन से दौरे पड़ते हैं और इसी वजह से उनकी जिंदगी में कभी कोई लड़का नहीं आया. वरुण और जाह्नवी की शादी हो जाती है क्योंकि जाह्नवी को वरुण की इमेज अच्छी लगती है और वरुण को लगता है कि जाह्नवी जैसी लड़की से शादी करना उसकी इमेज के लिए और अच्छा होगा. जाह्नवी वरुण को पहले से अपनी बीमारी के बारे में बता चुकी होती है लेकिन सुहागरात को ही उसे फिर से दौरा पड़ता है और पहले ही दिन से इन दोनों में दूरियां आ जाती हैं. फिर अजय को स्कूल से एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया जाता है क्योंकि उसने एक विधायक के बेटे को थप्पड़ मार दिया. फिर वह अपनी इमेज चमकाने के लिए यूरोप जाकर दूसरे विश्व युद्ध को पढ़ाने का कॉन्सेप्ट देता है. जाह्नवी भी साथ जाती हैं लेकिन फिर क्या होता है? क्या अजय की नौकरी बचती हैं? इन दोनों का रिश्ता बच पाता है? इसके लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी एक्टिंग वरुण धवन ने अच्छी एक्टिंग की है.अज्जू भैया के किरदार में वो जमे हैं.उन्होंने लोकल लहजे को भी अच्छे से पकड़ा है.जाह्नवी कपूर भी अच्छी लगी हैं.सेकेंड हाफ में वो ज्यादा इम्प्रेस करती हैं.वरुण के पापा के किरदार में मनोज पाहवा जमे हैं. वरुण की मां के किरदार में अंजुमन सक्सेना का काम भी अच्छा है. म्यूजिक मिथुन, तनिष्क बागची और आकाशदीप सेनगुप्ता ने फिल्म का म्यूजिक दिया है और म्यूजिक अच्छा लगता है.फिल्म में जब गाने आते हैं तो ऐसा नहीं लगता कि कहानी को धीमा कर रहे हैं.फिल्म की पेस और मूड के हिसाब से म्यूजिक फिट बैठता है कैसी है फिल्म इस फिल्म में कहानी भले दो लोगों के करीब आने की हो लेकिन उसे वर्ल्ड वॉर की जानकारी के बीच परोसा गया और और ये जानकारी बिना बोर किए एंटरटेनिंग तरीके से दी गई है. बच्चों को ये फिल्म जरूर दिखानी चाहिए ताकि उन्हें इस बारे में जानकारी मिल सके.कहीं पर भी फिल्म बोर नहीं करती.अपनी स्पीड से आगे बढ़ती है.लव स्टोरी और जानकारी का एक अच्छा बैलेंस बैठाने में नीतेश तिवारी कामयाब हुये हैं. ये साफ सुथऱी फिल्म है जिसे आराम से पूरी फैमिली के साथ देखा जा सकता है.
अजमेर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
‘फैशन’ के 18 साल पूरे, मधुर भंडारकर ने प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत को किया याद
अनिल कपूर के घर सजी करवा चौथ की महफिल, आमिर खान और गौरी स्प्राट की जोड़ी ने खींचा सबका ध्यान
आनंद एल. राय को आज भी है ‘जीरो’ का अफसोस, शाहरुख खान को लेकर कही बड़ी बात
सुनीता कपूर के करवा चौथ सेलिब्रेशन में जुटे सितारे, शिल्पा शेट्टी से मीरा राजपूत तक दिखीं शामिल
करवा चौथ पर रिलीज हुआ ‘रामायण’ का गाना ‘जुड़ी जोड़ी’, राम-सीता के प्रेम की दिखी खूबसूरत झलक
‘महावीर कर्ण’ बनेंगे राघव लॉरेंस, भव्य अंदाज में पर्दे पर दिखेगी महाभारत की गाथा
श्रद्धा कपूर बनीं ‘ईथा बाई’, मैडॉक फिल्म्स ने जारी किया दमदार पोस्टर
संजय गुप्ता को अंतिम विदाई देते हुए भावुक हुए रोनित रॉय और मिलाप जावेरी, कई सितारे पहुंचे घर
‘बाबुडी मेरा निकनेम है’, श्रद्धा कपूर ने बताया ‘ईठा’ से जुड़ा दादी का खास रिश्ता, भावुक हुईं अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर का दमदार अवतार, ‘ईठा’ के ट्रेलर में दिखी लावणी की चमक और एक महिला के संघर्ष की कहानी
‘रामायण’ में रकुल प्रीत सिंह की धमाकेदार एंट्री, शूर्पणखा के अवतार में सामने आया नया पोस्टर
संजय गुप्ता के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, संजय दत्त बोले- भाई, तुम्हारा सपना ‘कांटे 2’ जरूर पूरा करूंगा
प्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव की दमदार एक्टिंग,...
अदालत में इंसाफ की जंग, रिश्तों की कसौटी और राजकुमार राव की दमदार अदाकारी!
प्रेम कीटाणु मूवी रिव्यू: वीर पहाड़िया की मासूमियत...
एक हल्की-फुल्की लेकिन दिल से जुड़ने वाली एंटरटेनर है
दृश्यम 3 मूवी रिव्यू: विजय सालगांवकर की आखिरी बाजी...
अजय देवगन का ठहराव, जयदीप अहलावत की दमदार मौजूदगी औरअभिषेक पाठक का कसा हुआ निर्देशन इसे एक मजबूत थ्र...
पूजा मेरी जान रिव्यू: जब ‘नहीं’ को समझना भी एक बड़...
जिस मुद्दे को यह उठाती है, वह इसे एक बार देखने लायक जरूर बनाता है।
हैवान मूवी रिव्यू - अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ...
हैवान एक मजबूत थिएट्रिकल थ्रिलर है, जिसमें स्टार पावर के साथ कहानी का दम भी है।
टॉक्सिक मूवी रिव्यू: यश के स्वैग, एक्शन और इमोशन क...
यश की दमदार मौजूदगी और फिल्म का बड़ा स्केल इसे थिएटर में देखने लायक बनाते हैं।
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ajmervocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer