ताजा खबर
12 मई का इतिहास: ऐतिहासिक घटनाएँ और महत्वपूर्ण तथ्य   ||    Numerology 12 May 2025: पूर्णिमा तिथि पर मूलांक 2 के साथ ही इनको मिलेगा भाग्य का साथ, यहां पढ़ें आज ...   ||    PSL के बाद PCB को लगा एक और बड़ा झटका, अब इन टूर्नामेंट्स को भी करना पड़ा बंद   ||    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रिकी पोंटिंग ने दिखाया जिगरा, युद्धविराम की खबर मिलते ही बदला फैसला   ||    टेस्ट के बाद वनडे से कब संन्यास लेंगे Rohit Sharma? खुद दे दिया है बड़ा अपडेट   ||    PSL के बाद PCB को लगा एक और बड़ा झटका, अब इन टूर्नामेंट्स को भी करना पड़ा बंद   ||    अडाणी ग्रुप ने भारत का पहला हाइड्रोजन ट्रक किया लॉन्च, छत्तीसगढ़ की खदान में होगा इस्तेमाल   ||    Gold Rate Today: 12 मई को कितनी बदली सोने की कीमत? जानें बड़े शहरों में लेटेस्ट रेट   ||    विक्रम मिसरी ट्रोल क्यों? अखिलेश-ओवैसी के बाद राजीव शुक्ला बोले- ‘वे बेहतरीन अधिकारी’   ||    बोध गया मंदिर में बौद्ध भिक्षु क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन? बुद्ध पूर्णिमा पर जानें विवाद की असली वजह   ||    भारत-पाकिस्तान के बीच DGMO स्तर की वार्ता क्यों है खास? जानें क्या बोले रक्षा विशेषज्ञ   ||    Petrol Diesel Prices Hike: भारत-पाक तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, जानें 4 महानगरों के रेट   ||    Nurse Day 2025: कौन थीं भारत की पहली प्रशिक्षित नर्स? जानें आजादी से पहले का इतिहास   ||    विदेश सचिव विक्रम मिसरी क्यों हो रहे ट्रोल? समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, पूछा- केंद्र चुप क्यों?   ||    भारतीय सेना ने 3 बड़े आतंकियों को मिट्टी में मिलाया, ठिकानों को भी किया जमींदोज   ||    पहलगाम हमले के 96 घंटे बाद तैयार थी नौसेना, कराची को तबाह करने का था फुल प्रुफ प्लान   ||    Earthquake in Tibet: भूकंप के तेज झटकों से हिली तिब्बत की धरती, यूपी-बिहार तक दिखा असर   ||    Donald Trump News: भारत-पाक में तनाव के बीच ट्रंप का दवाइयों को लेकर बड़ा ऐलान, अमेरिका में 30% होंग...   ||    जिलों में स्कूल-कॉलेज आज भी बंद, सड़कों-दुकानों पर सामान्य दिखे हालात   ||    अमेरिका-चीन में ट्रेड को लेकर हुई डील, टैरिफ पर नहीं बनी बात! अब आगे क्या?   ||    +++ 

श्रीलंका संसदीय चुनाव, राष्ट्रपति दिसानायके के गठबंधन की जीत, 141 सीटों पर की जीत हासिल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, November 15, 2024

मुंबई, 15 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। श्रीलंका के संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के गठबंधन NPP की जीत हुई है। सभी सीटों के नतीजों सामने आ चुके हैं। NPP ने जिलों के आधार पर तय होने वाली 196 सीटों में से 141 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। नतीजों के मुताबिक NPP को 61% यानी 68 लाख वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर 18% वोट और 35 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी SJB पार्टी मौजूद है। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के समर्थन वाले नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट को 5% वोट और 3 सीटें ही मिली हैं। वहीं श्रीलंका की राजनीति में दबदबा रखने वाले राजपक्षे परिवार की श्रीलंका पीपल्स फ्रंट (SLPP) पार्टी 2 सीटों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। इसके साथ ही 29 सीटों को सभी पार्टियों के बीच वोटिंग % के आधार पर बांट दिया गया है।

NPP ने तमिल जिले जाफना में भी जीत हासिल की है। यहां NPP को 6 में 3 सीटों पर जीत मिली है। NPP की जीत से पारंपरिक तमिल दलों को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रपति दिसानायके को संसद में मिले बहुमत के बाद उनकी ताकत में इजाफा हुआ है। दरअसल संसद से मंजूरी मिलने के बाद ही राष्ट्रपति दिसानायके सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों को लागू कर सकते हैं। इस साल सितंबर में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद दिसानायके ने संसद को भंग कर दिया था। इसके बाद संसदीय चुनाव का ऐलान किया गया था। श्रीलंका में आखिरी बार अगस्त 2020 में संसदीय चुनाव हुए थे। पिछली बार दिसानायके की पार्टी को सिर्फ 3 सीटें मिली थी।

अलजजीरा के मुताबिक राष्ट्रपति दिसानायके का मानना है कि देश की शक्ति काफी हद तक ‘कार्यकारी राष्ट्रपति’ के अधीन है। वे इस पावर को कम करने का वादा लेकर चुनाव में उतरे थे, लेकिन उन्हें संविधान में बदलाव की जरूरत होगी। उन्हें इसके लिए दो-तिहाई सीटें चाहिए। दिसानायके ने संसदीय चुनाव में जनता से इतनी सीटें जिताने की अपील की थी। श्रीलंका में कार्यकारी राष्ट्रपति पद पहली बार 1978 में अस्तित्व में आया था। इसके बाद से ही इसकी आलोचना होती रही है, लेकिन सत्ता में आने के बाद अब तक किसी भी दल ने इसकी ताकत को खत्म करने की कोशिश नहीं की है। दिसानायके ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और रानिल विक्रमसिंघे के दौर में IMF के साथ हुई डील में सुधार करने का वादा किया है।

अजमेर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ajmervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.