अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं. शुक्रवार सुबह 6 बजे के आसपास WTI क्रूड 73.97 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा था. वहीं ब्रेंट क्रूड 79.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर रोज सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों में बदलाव किया जाता है. जून 2017 से पहले हर 15 दिन में कीमतों में संशोधन किया जाता था.
महाराष्ट्र में पेट्रोल 61 पैसे और डीजल 59 पैसे सस्ता हो गया है. राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम में 12 पैसे की गिरावट आई है. पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं, गुजरात में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 56 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है.
फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.भारत में, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) पेट्रोल और डीजल की कीमतें निर्धारित करती हैं।
यह प्रतिदिन किया जाता है और दरें दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमत के अनुसार निर्धारित की जाती हैं।प्रत्येक दिन के लिए दरें, चाहे नई हों या अपरिवर्तित, उस दिन सुबह 6 बजे घोषित की जाती हैं। हालाँकि, ये अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होते हैं; यह मूल्य वर्धित कर (वैट), माल ढुलाई शुल्क, स्थानीय कर आदि जैसे मानदंडों के कारण है।
शहरवार पेट्रोल और डीजल की कीमतें कैसे जांचें?
पेट्रोल-डीजल का दैनिक रेट आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP और अपने शहर का कोड 9224992249 पर भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और BPCL ग्राहक RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice और अपने शहर का कोड 9222201122 नंबर पर भेजकर कीमत जान सकते हैं।
 
	
		
			| CITY | 
			PETROL (PER LITRE) | 
			DIESEL (PER LITRE) | 
		
		
			| Bengaluru | 
			Rs 101.94 | 
			Rs 87.89 | 
		
		
			| Chandigarh | 
			Rs 96.20 | 
			Rs 84.26 | 
		
		
			| Chennai | 
			Rs 102.86 | 
			Rs 94.46 | 
		
		
			| Gurugram | 
			Rs 96.84 | 
			Rs 89.72 | 
		
		
			| Kolkata | 
			Rs 106.03 | 
			Rs 92.76 | 
		
		
			| Lucknow | 
			Rs 96.57 | 
			Rs 89.76 | 
		
		
			| Mumbai | 
			Rs 106.31 | 
			Rs 94.27 | 
		
		
			| New Delhi | 
			Rs 96.72 | 
			Rs 89.62 | 
		
		
			| Noida | 
			Rs 96.79 | 
			Rs 89.96 |