ताजा खबर

कृष्णा केशव कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीसांगन में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित

कृष्णा केशव कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीसांगन में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित

पीसांगन...मांगलियावास रोड स्थित कृष्णा केशव कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीसांगन में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में छात्र भावेश जांगीड़ (पुत्र मानक चंद जांगीड़) ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह चौहान ने सभी मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का माल्यार्पण कर मुँह मीठा करवाते हुए सम्मानित किया। विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की गई।

बोर्ड परीक्षा में अन्य विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा। निखिल सेन ने 95 प्रतिशत, सुदर्शन ने 93.83 प्रतिशत, मोनिका चौधरी ने 93.33 प्रतिशत, मोहम्मद अफाकुर्रहमान ने 93.17 प्रतिशत तथा उद्धव वैष्णव ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विद्यालय की निदेशक कृष्णा कंवर चौहान ने बताया कि पिछले 9 वर्षों में कृष्णा केशव स्कूल ने अजमेर जिले में चार बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है तथा राजस्थान स्तर पर भी चार बार टॉप-10 में स्थान बनाया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम प्रतिवर्ष उत्कृष्ट रहा है।

अंत में चौहान ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ सदस्यों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Posted On:Monday, March 30, 2026


अजमेर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ajmervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.